Archive for the ‘देसी खान-पान’ Category

आम का पन्ना

मई 19, 2013


aam-copy

पुरानी  पोस्ट फिर से …
चार गिलास पन्ना बनाना है तो-चार बड़े कच्चे और  खट्टे आम ( आम की कई प्रजातियाँ है, सभी बहुत खट्टे नहीं होते हैं।) धोकर उनकी डंठल  चाकू से हटा दें,  और थोड़े पानी में आग पर उबाल लें।  ठंडा  होने पर उनका छिलका छीलकर गुठली को अलग कर दें। अब गूदे को  साढेचार गिलास साफ़ पानी में पुनः उबलने रख दें। उबलते समय ही इसमें  स्वादानुसार सफ़ेद और काला नमक,   चीनी या गुड़  और एक लौंग डाल दें और पकने दें। इसी समय   उसमें भुना हुआ जीरा, काली मिर्च और लाल मिर्च का पाऊडर स्वादानुसार डाल  लें। जब  उबलते हुए  चार गिलास रह जाए तब उतारकर किसी बर्तन में मोटे छेद वाली छलनी से  छान ले  और  फ़्रिज में ठंडा करलें।  अब चार  गिलासों में    डालकर इसे  ताज़े हरे  पोदीने की पत्तियों से सजाकर पीने को दें।
पन्ना  लूँ  लगने पर औषधि  के रूप में भी प्रयोग होता रहा है।