मीन लग्न के जातक जल से बहुत लगाव रखते देखे गए हैं।
द्रवित और चंचल मन वाले और बहुत ही संवेदनशील होते हैं।
भ्रमण के शौकीन, संतोषी स्वभाव के होते हैं।
सेवा और दान में खर्च करने वाले ये जातक तर्क करने के अनिच्छुक होते हैं।
ये महान कलाकार होने के गुण रखते हैं। विह्वल स्वभाव के होने के कारण अपने परेशानियों को भी बड़े ही विस्तार से बयान करते देखे गए हैं।
बुरी बात का सामना करने की अपेक्षा ये इससे दूर भागते हैं और जल्दी घबरा जाते हैं।
अपने से बड़ों के ऊपर खर्च करना उनकी सेवा करना इन्हें अच्छा लगता है।