आज बसंत पंचमी है और पीले भोजन बनाने और खाने का महत्त्व है। सभी फ्रेंड्स ने अपने-अपने बनाए हुए पकवान खिलाए। पर सबसे ज़्यादा पसंद आया शबाना के हाथ का ज़र्दा। स्वाद के साथ-साथ देखने में भी सबसे ज़्यादा आकर्षक था।केसरिया मीठे चावलों को लाल और हरी चैरी के साथ-साथ सफ़ेद खोये के चूरे, काजू, बादाम, किशमिश और नारियल के टुकड़ों से सजा कर बनाया गया था।जब कटोरे का ढ़क्कन खोला तो सभी के मुँह में पानी आगया। कुछ लोग तो बचा हुआ अपने घर भी लेगए।