श्रीकृष्ण
September 3, 2007श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अर्थात संपूर्ण ज्ञान का उदय! काराग्रह मे दिखाया गया उनका चतुर्भुज रुप हो या अर्जुन को दिखाया गया विराट स्वरुप, सभी का अर्थ है कि कण-कण में श्रीकृष्ण व्याप्त हैं।
कृष्ण तुम सृष्टि,
कृष्ण तुम वृष्टि!
रुप हो भक्ति का,
मार्ग हो मुक्ति का!
प्रेम का आधार,
ज्ञान का साकार!
तुम हो समग्र,
अर्थात सर्वज्ञ॥