चुटकुले
May 24, 2007१
जज: (अपराधी से) तुमने उसका हाथ क्यों जलाया?
अपराधी: जज साहब! मैं तो बस इनसे नौकरी माँगने आया था। इन्होंने कहा कि मैं इनकी मुट्ठी गर्म करूँ, इसलिए मैंने पड़ोस के भोजनालय से जलता हुआ कोयला लाकर इनके हाथ पर रख दिया।
२
एक आदमी: भाई साहब थोड़ा उँचा बोलिए। दरअसल मैं उँचा सुनता हूँ।
दूसरा आदमी: अरे भाई साहब मैं बोल कहाँ रहा हूँ ! मैं तो बिस्कुट खा रहा हूँ।
३
शिक्षक: मेहनत का फल मीठा होता है। इसका कोई उदाहरण दो।
मोहन: परीक्षा के बाद गर्मियों की छुट्टी होजातीं हैं।
४
अध्यापक: सबसे कड़वा खाना कौन सा है?
छात्र: सर मार खाना।
५
एक बच्चा कुएं में गिर जाता है और चिल्लाता है- बचाओ! बचाओ! तभी एक आदमी कुएं में कूदकर उसे बचाकर लाता दिखायी देता है। सभी उस व्यक्ति की प्रशंसा करने लगते हैं। पर वह बाहर निकलने के बाद पूछता है कि बताओ मुझे किसने धक्का दिया था।