देवी स्तुति

By प्रेमलता पांडे

जय जननी,  जय शक्तिदायिनी,  नवदुर्गा माँ!


जय अपर्णा!
हिमालय तनया,
शैलपुत्री माँ!


जय भवानी,
जय ब्रह्मचारिणी ,
जय कल्याणी।


जय शीतला,
जै आह्लादकारिणी,
चंद्रघण्टा माँ।


जै महोदरी,
त्रिविध ताप गर्भा,
कूष्माण्डा माँ।


जय भगवती,
सनत्कुमार जाया,
स्कंदमाता माँ।


जै महामाई,
देव कार्यसिद्धिनी,
कात्यायनी माँ।


जै रौद्रमुखी,
जै कालमहाकाली,
कालरात्री माँ।


जै महातपा,
जै चिति चित्तरुपा,
महागौरी माँ।


जय कल्याणी,
जय मोक्षदायिनी,
सिद्धिदात्री माँ।

Tags: , ,

2 Responses to “देवी स्तुति”

  1. mehek Says:

    bahut sundar stuti par shabd devi maa ke liye

    धन्यवाद महक!

  2. parul Says:

    जय कल्याणी

    जय हो!
    धन्यवाद पारुल!

Leave a Reply