कैसी परीक्षा?
बेबी ने पिता तो देखे ही नहीं थे,
माँ भी बचपन में ही चल बसी। बड़ी बहिन का विवाह रिश्तेदारों ने उससे काफ़ी बड़े व्यक्ति से करा दिया। बेबी भी बहिन के साथ आकर उसकी ससुराल में रहने लगी। पर होनी को कुछ अलग ही मंजूर था। एक दिन बड़ी बहिन भी चल बसी। बेबी का इस दुनिया में मात्र जीजा ही है जिसने दूसरी शादी कर ली है। बेबी जिद्द करके पढ़ रही है पर सारे रिश्तेदार उसका भी रिश्ता करके उससे फंद छुड़ाना चाहते हैं। कैसी विडंबना है? कई लोगों ने उसके जीजा को समझाया है कि उसे पढ़ने दे। अभी तो मान गया है। आगे का क्या कहा जा सकता है। अकेली बेबी! कैसी परीक्षा है उसके धैर्य की
!
April 8, 2008 at 10:13 pm
बड़ी विडंबना है!! शुभकामनायें बेबी को.