१
मुझे उलट कर देखो,
लगता हूँ मैं नौ जवान,
कोई अलग न रहता मुझसे,
बच्चा, बूढ़ा और जवान॥
२
पत्थर पर पत्थर,
पत्थर पर पैसा,
बिन पानी घर बनाए,
वह कारीगर कैसा?
३
सरपट लगा हरा झंडा,
कितना मीठा और रसीला॥
४
सफेद तन हरी पूंछ,
न बुझे तो नानी से पूछ॥
५.
तीतर के दो आगे तितर,
तीतर के दो पीछे तीतर,
बोलो कितने तीतर।
उत्तर-
१. वायु, २. मकड़ी,
३. गन्ना, ४. मूली, ५. तीन।