बताओ तो जानूं - १
१ लाल डिबिया में हैं पीले खाने,
खानों में मोती के दाने?
२. वह रहती नहीं बीमार,फिर भी खाती गोली,
बच्चे, बूढ़े डर जाते,सुनकर उसकी बोली।
३. धनदौलत से बड़ी है यह,
सब चीजों से ऊपर है यह,
जो पाए पंडित बन जाए
बिन पाए मूर्ख रह जाए?
४. जो करता है वायु शुद्ध,
फल देकर जो पेट भरे,
मानव बना है उसका दुश्मन,
फिर भी वह उपकार करे?
५. गोल है पर गेंद नहीं,
पूँछ है पर पशु नहीं,
पूंछ पकड़कर खेलें बच्चे,
फिर भी मेरे आंसू न निकलते?
उत्तर= १ - अनार, २- बंदूक,
३- विद्या, ४- पेड़, ५- गुब्बारा।
यह सब पहेलियाँ आस-पास के बहुत छोटे-छोटे बच्चों ने मिलकर बनायीं हैं, चूंकि कई ने मिलकर लिखीं है इसलिए किसी का नाम नहीं लिख जा सका है।
March 26, 2007 at 1:51 am
immpressive !